पलंग खोलने पर ससुर ने बहु को दौड़ा दौड़ा कर मारी गोली

-आरोपी है भाजपा का नेता
पी डी यू समाचार

भागलपुर के मिरजानहाट के मदनूचक में भाजपा नेता सूर्य शंकर साह उर्फ सूरज साह ने अपनी बहू महिमा भारती उर्फ माही (27) को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार दी। महिमा को गंभीर हालत में परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे मे है। घटना के बाद भाजपा नेता ने पुलिस इंस्पेक्टर राम एकबाल यादव को फोन कर कहा कि बहू पर गोली चार्ज कर दिया है। इसके बाद वह फरार हो गया। दरअसल महिमा के पति भवेश भास्कर मुजफ्फरपुर में स्‍टेट बैंक में अधिकारी हैं।
महिमा के मुताबिक उनके पति का प्रमोशन के बाद झारखंड के रांची में तबादला हो गया है। इस कारण वह अपनी दो साल की बेटी दिव्यांशी के साथ रांची शिफ्ट करने की तैयारी कर रही थी। वह अपने कमरे में लगे पलंग को खोल रही थी । इसी बात का विरोध सूर्य शंकर ने किया| पहले उसने ने उसे धमकाया। इसके बाद जब घर वाले उसी का विरोध करने लगे तो उन्होंने कमर से पिस्टल निकाल महिमा पर तान दिया। जब वह मंशा भांपकर भागने लगी तो सूर्य शंकर ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी। वह मौके पर ही गिर गई। इसी बीच वह घर से भाग निकला। इसके बाद मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर को फोन कर कहा कि बहु पर गोली चार्ज कर दिया है। इसके बाद जब उन्होंने गश्ती दल को मौके पर भेजा तो नेता जी मौके से भाग निकले। महिमा को गंभीर हालत में परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है | गोली महिमा के पीठ में बांयी तरफ लगी है। पुलिस सूर्य शंकर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। महिमा ने अपने ससुर, जेठ पंकज और जेठानी ट्विंकल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इधर, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने पीड़िता का बयान लिया। उन्होंने कहा कि नेताजी के आर्म्स का लाइसेंस रद करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*