MANT-बीमार युवक की हत्या करने वाले दो अभियुक्त भेजे जेल

हरेकृष्ण गोयल
-एक सप्ताह पूर्व हुई थी हत्या

मांट। सुरीर के गांव हरनोल में किडनी की बीमारी से त्रस्त युवक की हत्या किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को जेल भेजा है। 8 मई को पंकज शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी ग्राम हरनौल थाना सुरीर की  अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना सुरीर पुलिस द्वारा वुधवार को इसका खुलासा किया गया,एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि हत्या करने वाले विजय पुत्र नत्थीलाल निवासी हरनौल व नवीन पुत्र स्व. खूबीराम निवासी ग्राम कैमावली थाना इग्लास अलीगढ को मय अवैध अस्लाह व चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। तथा उपरोक्त अभियुक्तगणो ने घटना कबूल करते हुए अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि दोनों साथियों को  जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

तगादे के भय से की हत्या

मृतक पंकज की दोनों किडनी खराब हो चुकी थीं।पिता द्वारा छोड़े गए पैसों से वह आराम की जिंदगी जीना चाहता था,इसीलिए उसने धीरे धीरे अपने सुख सुविधा की व्यवस्था कर ली थी,पर कुछ लोगों को यह नागवार गुजर रही थी।पंकज ने विजय को मकान दे दिया था,इनके साथ ही अनूप पर भी पंकज का काफी रुपया था,पंकज के पास पैसे खत्म होने पर उसने दोनों लोगों से रुपया मांगना शुरू कर दिया था,पुलिस की कहानी पर यकीन किया जाए तो तगादे के डर से योजना बना कर उसकी हत्या कर दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*