– तीन साल का रिपोर्ट कार्ड किया तैयार ब्लॉक प्रमुख फरह ने

फरह | ब्लॉक प्रमुख फरह नरेन्द्र सोलंकी ने तीन साल में कराए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है | जिसमे उन्होने सवा करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य तीन दर्जन से ज्यादा गाँवों में कराए है | हालांकि विकास कार्यों के तहत नाली खरनजों का निर्माण कराया गया | इसके बाद भी परखम, मुस्तफाबाद व थेरावाली आदि तीन गाँवों को प्रभावित करने वाली नहर से नाले का निर्माण कराया गया | इसके अतिरिक्त सेरसा माल के बीच एक पुलिया का निर्माण कराया गया है | ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सोलंकी के अनुसार अब तक तीन दर्जन से ज्यादा गाँवों में विकास कार्यों को अंजाम दिया गया है | वह बताते हैं कि पहले क्षेत्र पंचायत में 50 लाख से अधिक राशि प्रति वर्ष आती थी, किंतु भाजपा सरकार ने ब्लॉक को मिलने वाले १४वे वित्त के पेसे में कटोती कर सीधा पंचायतों के हवाले कर दिया | महुवन स्थित एमबीएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमन नरेंद्र बताते हैं कि वे सितम्बर 2014 में एक दिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन रहे थे, जिसमे वे राजनीति में साफ और अच्छे लोगो के लिए चिंता व्यक्त कर रहे थे | तभी से मुझे राजनीति में आने की प्रेरणा मिली | चौधरी चरण सिंह को आदर्श मानने वाले श्री सोलंकी कहते हैं कि बिना किसी भेदभाव और किसी राजनीतिक दल के प्रति प्रतिबद्धता के आम लोगों की जरूरत को महसूस कर विकास कार्य कराए है |
———————————–
इन गांवों में कराया गया विकास कार्य
खेरिया, सेरसा, भाहई, माल, इकदन्ता, सरूरपुर, महूवन, झूड़ावई, परख़म, शाहपुर, बलरई, भूदूरसू,धर्मपुरा, झण्डीपुर, गड़ाया, पिपरौठ, आदि |






