MATHURA-खेत पर कलेवा लेकर जा रही बालिका को जंगली कुत्तों ने बनाया निवाला

– रास्ते में ही घेर लिया था 8 वर्षीय देवकी को
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। पिसावा में उस समय एक लोमहर्षक घटना सामने आई, जब खेत पर पिता के लिए कलेवा लेकर जा रही मासूम को जंगली कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया | जब लोगों’ को पता चलता,तब तक कुत्तों ने बच्ची के शव की दुर्गति कर दी थी। केवल अस्थिपंजर ही बचा था। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
पिसावा निवासी भूपसिंह सोमवार तड़के खेत पर चला गया था। घर से 1.5 किलोमीटर दूर नगला धर्मपुरा के निकट उसका खेत है। सोमवार सुबह भूपसिंह की आठ वर्षीय पुत्री देवकी पिता को खेत पर कलेवा देने के लिए निकली, लेकिन रास्ते में ही खूंखार कुत्तों के झुंड ने उसे घेर कर हमला कर दिया। दूर तक कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी, लेकिन लोगों को एहसास नहीं हुआ कि कुत्ते देवकी को नोच रहे हैं। इस बीच कुत्तों ने नोच-नोच कर देवकी को मार डाला और उसे अपना निवाला बना लिया।
काफी देर बाद भी जब देवकी खेत पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रास्ते में लोगों को कुत्ते उसके शव को खींचते दिखे। उन्होंने कुत्ते भगाए और शव छुड़ाया तो वह देवकी का निकला। यह खबर कुछ ही देर में गांव में फैल गयी तो गांव में कोहराम मच गया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*