भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

गोवर्धन। गोवर्धन में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिंडीकेट बैंक के सामने सत्यनारायण गेस्ट हाउस के कमरे में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। युवक की पहचान हेमराज उम्र 22 वर्ष पुत्र समय सिंह निवासी मोरोली राजस्थान के रूप में हुई है। गेस्ट हाउस के प्रबंधक महेश ने बताया कि युवक ने गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा लगाई और थकान के बाद आराम करने के लिए कमरा किराए पर लिया था।






