MATHURA-केडी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती मिली

– द्वितीय वर्ष की छात्रा थी अंजलि यादव
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | केडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा डॉ. अंजली यादव कॉलेज के मनोरंजन कक्ष में फांसी के फंदे पर झूलती मिली | अंजलि ने खुदकुशी की अथवा किसी ने हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया, इसकी पड़ताल में पुलिस जुट गई है | यदि अंजलि ने आत्महत्या की तो इसके पीछे क्या कारण रहे, इनका भी पुलिस पता लगा रही है | दूसरी ओर मृतका अंजलि के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है ‘| परिजनों का कहना था कि अंजलि अपने हॉस्टल से एक रात पूर्व गायब थी’ ¦

दूसरे दिन कॉलेज के मनोरंजन कक्ष में वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी ‘| परिजनों का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने न तो उसके गायब होने की सूचना दी न उसके फांसी के फंदे पर झूलने की जानकारी दी | मौके पर एसपी देहात आदित्य शुक्ला पहुँच गए और कक्ष का डोर तुड़वाया और अंजलि के शव को बाहर निकाला | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | कॉलेज प्रशासन आत्महत्या के इस मामले में निपटाने में लगा हुआ है। परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं।
सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग का मामला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*