MATHURA-छाता में विवाहिता फांसी के फंदे पर झूली

– 5 माह पहले हुई थी शादी
पी डी यू समाचार

मथुरा | छाता कस्बे के सराय शाही कस्बे में एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली | महिला की पांच माह पूर्व शादी हुई थी | महिला का पति फरीदाबाद में मोटर साइकिल की दुकान पर पर काम करता है |
जानकारी शाबीना पति जुबैर की पांच माह पूर्व छाता में शादी हुई थी | बीती रात वह कमरे में लगे कुंदे से फांसी का फंदा बनाकर लटक गई | सुबह जब उसके कमरे से कोई हलचल नहीं दी तो परिजनों को शक हुआ | खिड़की से देखा तो फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी |

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर महिला के शव को बाहर निकाला | मृतक महिला के ससुर शाहिद ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं था | उनकी समझ में खुद नहीं आ रहा है कि ऎसा केसे हुआ | सीओ छाता जगदीश कालीचरण ने बताया कि पांच माह पूर्व महिला की शादी हुई थी | घटना के कारणों का पता किया जा रहा है | अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है | तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*