JAIPUR-पति के सामने पत्नी से गैंग रेप के मामले में उठा तूफान

– लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में कार्यवाही की मांग उठी
– भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा देने की मांग की
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

जयपुर | राजस्थान के अलवर जिले के थाना गाजी क्षेत्र में हुई पति के सामने पत्नी के साथ सामूहिक रेप की घटना ने तूफान खड़ा कर दिया है ¦ भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है | भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में हत्या और बलात्कार की घटनाओं को रोकने में असमर्थ सिद्ध हो रही है | भाजपा के राज्य सभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा थाना गाजी पहुंचे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | संसद अपने समर्थकों के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए | उनका कहना था कि पुलिस ने महिला का डॉक्टरी मु‍याना नहीं कराया और साक्ष्य नष्ट कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की | ऎसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सेक्शन – 4 के तहत अपराधिक धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेजा जाए | मामला बढ़ता देख पुलिस के साथ एसटीएफ भी पहुंच गई और किरोरी लाल मीणा के साथ उनके समर्थकॊ को भी गिरफ्तार कर मामला शांत किया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*