
फरह | हमारी संवेदनाएं कितनी मर गई हैं कि मौत भी हमारे लिए तमाशा हो गई है | ऎसा ही मामला फरह पर हुआ, जब लोग ड्राइवर को बचाने के बजाय टेम्पो में भरे तरबूज लूट रहे थे | गुरुवार की सुबह तड़के फरह के समीप एलएंडटी कम्पनी के सामने बडे वाहन के ओवर क्रॉस करते समय चपत लगने से पलट गया | दुर्घटना में टेम्पो चालक श्याम सुंदर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी तेहरा बुरी तरह घायल हो गया | ग्रामीण घायल चालक को बाहर निकालने के बजाय उसके तरबूज को लूटने में लग गए | जेसे तेसे बाद में पहुंचे कुछ लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और घायल चालक को मथुरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई |






