FARAH-हाइवे पर तुरी भरे ट्रैक्टर – ट्रॉली को लूट ले गए बदमाश

-, ड्राईवर को कोसीकला पर छोड़ा
पी डी यू समाचार

फरह| हाइवे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अलसुबह बोलेरो सवार बदमाश जीप आगे लगा कर तुरी भरे ट्रैक्टर – ट्रॉली को लूट ले गए | ट्रैक्टर चालक को बोलेरो में बांध कर डाल दिया | हाइवे पर लूट की घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो उसके हाथ पैर फूल गए | दूसरी ओर बदमाश चालक को कोसी पर पटक गए | चालक जेसे तेसे कोसीकला थाने पहुंचा और अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी | घटना फरह थाने की होने के कारण फरह पुलिस को कोसी पुलिस ने अवगत कराया | फरह पुलिस घटना के संबंध में जानकारी करने के लिए लिए कोसी पहुंची| चालक ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में फरह पुलिस को बताया | स्थानीय पुलिस उसे फरह लेकर आई, किंतु लूटे गए ट्रैक्टर ट्रॉली का अभी अता पता नहीं चल सका है ¦ थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी|

पीड़ित कोसी थाने पहुँचे, सूचना पर फरह पुलिस भी पहुची कोसी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*