– आगंतुकों को प्रतिमा भेंट की गई
पी डी यू समाचार

फरह | वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव क्षत्रिय सेना के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप पर फूल माला एवं पुष्प अर्पण कर धूमधाम से मनाया | इस. मौके पर पदाधिकारियों ने उनके क्रतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला | ठाकुर के के सिंह ने कहा कि हम स्वार्थ लिप्सा में डूबते जा रहे हैं | महाराणा प्रताप जैसे वीर की वर्तमान में देश को आवश्यकता है | राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना कोषाध्यक्ष भंवर सिंह , चतरी मेहसाणा जिला प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, , राष्ट्रीय महासचिव विनोद सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव अजय पाल सिंह एवं जिले के अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे| इस मौके पर ठाकुर सुरेश सिंह ने कहा कि हल्दी घाटी के मैदान में महापुरुष की शौर्य गाथा बिखरी पड़ी है | इतिहास के पन्ने उनकी वीरता से रंगे पड़े हैं | इस मौके पर रहने डॉ एनके उपाध्याय, डॉ हाकिम सिंह डॉ विक्रम सिंह, डॉ प्रेमसिंह, डॉ अमित सिंह, गौरव सिंह, दीपक, मनीष, आशीष व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे |






