PDU समाचार

मथुरा।मथुरा रावल स्थित रमनलाल सोराबाला इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने सोमवार को आए, सीबीएसई के 10वीं परीक्षा परिणाम में झंडे गाड़ दिए हैं। दसवीं के छात्र ऋषभ पाल पुत्र रविंद्र प्रकाश पाल अभी क्लास में अब्बल रहा। ऋषभ पाल की मां आदित्य पाल ने बताया कि उनके बच्चे ने सेल्फी स्टडी की है अभी तक कोई टूशन नहीं लिया। उसकी क्लास में 90 छात्र हैं लेकिन उन सबसे टॉप रहा। छात्रा रिंकी ने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किये है |फरह स्थित एबीएस स्कूल के अर्जुन ने 91.33 अंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
कॉलेज डाइरेक्टर ने अच्छे अंक लाने पर बधाई दी है। दूसरी ओर चंद्रभान स्थित सरस्वती विधा मंदिर का भी परीक्षा परिणाम शानदार रहा है | प्रिंसिपल हरेंद्र ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन पर बधाई प्रेषित की है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय (PDU) वेब न्यूज़ चैनल के प्रमुख संपादक डॉ देवेन्द्र गोस्वामी ने सभी छात्रों को अच्छे परिणाम आने पर बधाई दी।






