ALVAR-अलवर में पति के सामने पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना में मचा बवाल

– महिला एवम् वालविकास मंत्री पहुंची पीड़िता के घर
– श्रम राज्य मंत्री भी पहुंचे, कार्यवाही का दिया भरोसा
पी डी यू समाचार

अलवर | जनपद के थाना गाजी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व बाइक पर जा रहे दंपती को रोक कर पति के सामने पत्नी से पांच लोगों ने गैंग रेप किया | पहले बदमाशों ने पति पत्नी को नग्न किया | इसके बाद पति को पेड़ से बांध कर पत्नी के साथ पांचों ने गैंगरेप किया | यही नहीं उन्होने रेप की वीडियो भी बना ली | बदमाशों से मुक्त होने के बाद पति थाना गाजी पहुंचा और तहरीर दी | अलवर पुलिस की बेशर्मी की हद इस कदर रही कि चुनाव के चक्कर में चार दिन तक न रिपोर्ट दर्ज की न कार्यवाही | इस बीच बदमाशों ने रेप का वीडियो वायरल कर दिया | इसके बाद बवाल मच गया | पीड़ित एसपी से मिले | घटना का संग्यान लेते हुए एसपी ने एक टीम गठित की और लापरवाह थाना प्रभारी सहित 4 को सस्पेंड कर दिया |

पुलिस ने आनन फानन में कार्यवाही करते हुए बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | दो आरोपी गिर्राज व मुकेश को कोर्ट में पेश किया गया है | तीसरे आरोपी अशोक से पुलिस पूछताछ में जुटी है | पुलिस की हीला-हवाली पर बवाल मच गया | भीम सेना के प्रमुख चंद्र शेखर थाना गाजी पहुंचे और समाज पर कलंक ऎसे अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की | दूसरी ओर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश और श्रम राज्य मंत्री टीका राम पीड़ितों के गाँव पहुँचे और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया | वालविकास मंत्री ममता ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है | श्रम राज्य मंत्री ने कहा कि लापरवाही करने वाले 4 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है | पीड़ित दंपती को 4 लाख राहत राशि देने की संस्तुति की गई है | परिवार की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है | घटना को लेकर थाना गाजी बाजार में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*