MATHURA-अपडेटः शिक्षामित्र से आजिज आकर शिक्षिका ने गटका जहर

-हॉस्पिटल में हालात चिंताजनक
-अधिकारियों को भी कई बार कराया था अवगत
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | गोवर्धन के अड़ींग स्थित प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में एक शिक्षिका ने जहर खा लिया। शिक्षिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जहर खाने से पहले शिक्षिका ने एक एक पत्र छोड़ा है, जिसमें उसने महिला शिक्षामित्र पर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका ने पत्र में लिखा है कि स्कूल की बात स्कूल में ही खत्म करना चाहती हूँ । इस लिए यह मेरा आखिरी पत्र है।
शिक्षिका ने पत्र में लिखा है कि पिछले छह-सात महीने से स्कूल की एक शिक्षामित्र उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। वह खुद स्कूल नहीं आती है और कभी आती है तो एक दो घंटे में चली जाती है। यह बात विभाग के अफसरों को भी पता है। ये हैं शिक्षा मित्र पर आरोप आरोप है कि शिक्षामित्र ने स्कूल के सारे रजिस्टर अपने पास रख लिए। कई बार महिला शिक्षामित्र ने शिक्षिका से बदसलूकी भी की है | पत्र में लिखा है कि महिला शिक्षामित्र की हरकतों के बारे में विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मानसिक उत्पीड़न से शिक्षिका डिप्रेशन की शिकार हो गई।
शिक्षिका ने आखिर में लिखा है कि स्कूल की बात स्कूल में भी खत्म करने जा रही हूं। यह मेरा आखिरी खत है। उधर, शिक्षिका के जहर खाने की सूचना पर पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*