– वन रैंक वन पेंशन पर कोर्ट में चल रही प्रगति पर चर्चा की गई
-सीएसडी कैंटीन में समान न मिलने की समस्या भी रखी गई
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | होलीगेट स्थित तिलक धर्मशाला में पूर्व सैनिक संघ की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया |
संघ के महासचिव खेमचंद ने कहा कि सीएसडी कैंटीन में पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों के लिए सामान उपलब्ध नहीं है | इससे अव्यवस्था की स्तिथि पैदा हो रही है | ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक में पर्याप्त दवा उपलब्ध न होने से पूर्व सैनिकों के परिवारों को बाहर से दवा खरीदने को मजबूर होना पड़ा रहा है | बैठक में अन्य विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया |महासचिव ने सुप्रीम कोर्ट में वन रैंक वन पेंशन योजना के केस पर भी चर्चा की | बैठक में रिसालदार, भगवान सिंह, हरिओम तिवारी, विजय शर्मा, सोवरन सिंह, सात्यप्रकाश, मदन सिंह, रोशन लाल, बनय सिंह, रामेश्वर, कैलाश चंद शर्मा, लाखन, प्रेमचंद, बीके उपाध्याय आदि मौजूद रहे |






