– श्रीजी बाबा सरस्वती के छात्र ने प्राप्त किए 99.6 फीसदी अंक
-—————————
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

आगरा/मथुरा। दसवीं की बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार सोमवार को आखिरकार खत्म हो गया। अचानक घोषित हुए परीक्षा परिणाम से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। ब्रज की नगरी इस पर खुश हुई कि सीबीएसई में देशभर में टॉप करने वाले सिद्वांत पैंगोरिया का पैतृक निवास फतेहाबाद में हैं। उनके पिता सीए मनीष पैंगोरिया हैं जोकि वर्तमान में नोएडा में रह रहे हैं। वहीं टॉप 100 में 93 वां स्थान मथुरा के लाल ने प्राप्त किया है। मथुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के कौशल सिंह के कुल 497 अंक प्राप्त हुए हैं।
मथुरा के श्रीजी बाबा विद्या मंदिर के कौशल सिह ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर आगरा मंडल टाॅप किया है। एटा के असीसी कॉन्वेंट स्कूल के क्षितिज राजपूत, मथुरा के ही कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रुति अग्रवाल ने 99 फीसद अंकों के साथ अपने अपने जिलों का गौरव बढ़ाया है।
मैनपुरी में सुदिति ग्लोबल एकेडमी की खुशी यादव ने 98.3 फीसद अंक प्राप्त किये हैं। फीरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के ज्ञानदीप स्कूल की छात्रा आरुषि यादव को 99. 6 फीसद अंक मिले हैं।






