हरेकृष्ण गोयल
-नोहझील रोड पर ट्रेक्टर-बोलेरो की भिड़ंत

मांट। थाना क्षेत्र में दो अलग अलग हादसों में एक महिला की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए। पहला हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 104 के समीप हुआ,चंदनपुर जिला ग्वालियर निवासी राम अवतार अपनी बीमार पत्नी सुनीता को एम्बुलेंस से दिल्ली ले जा रहे थे,साथ मे उसकी बुआ 45 वर्षीय कटोई देवी पत्नी कल्याण सिंह उर्फ विश्राम निवासी बख्शपुर थाना सकल गढ़ जिला मुरैना भी थीं। मंगलवार की सुबह एम्बुलेंस आगे चल रहे किसी बड़े वाहन से टकरा गयी,मोके पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने तत्काल राहत बचाब कार्य शुरू कराते हुए एम्बुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया,और अस्पताल भिजवाया पर कटोई देवी ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। दूसरा हादसा मंगलवार की दोपहर नोहझील रोड पर प्रेम नगर गांव पर हुआ,नोहझील की ओर से आ रही बोलेरो और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत हो गयी,इसकी चपेट में एक स्कूटर सवार भी आ गया। बोलेरो सवार यूनुस निवासी रूप डाका जिला मेवात हरियाणा,खुर्शीद निवासी नरिया का खुर्द जिला मेवात व स्कूटी सवार पप्पन निवासी लोहवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,यहां तैनात डॉ. मानपाल सिंह ने यूनुस व खुर्शीद की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें वृंदावन सौ शैया के लिए रैफर कर दिया।यूनुस ने बताया कि वह निजी कार्य से इगलास जा रहे थे।






