MANT-भांडीरवन में बरसा भजनों का रंग

हरेकृष्ण गोयल
-देर रात तक विख्यात भजन गायकों ने गाये भजन

मांट।  भांडीरवन एक बार फिर राधा कृष्ण के विवाह का साक्षी बना,इस मौके पर भांडीर बिहारी जी का फूल बंगला सजाया गया,वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने राधा कृष्ण के भजनों पर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। पंजाब के लोकप्रिय भजन गायक चंडीगढ़ निवासी अमनदीप पाठक ने कन्हिया ले चल पल्ली पार, राधे राधे के अलावा पंजाबी जुबान में भी भजन सुनाए। कार्यक्रम में पंजाब हरियाणा से बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के आने से उनकी मांग पर श्री पाठक ने खूब पंजाबी भजन सुनाए जिन्हें सुनकर महिलाएं काफी देर तक झूमती रहीं। इसके बाद बृज के मशहूर भजन गायक चित्र विचित्र व पूनम दीदी ने देर रात तक भजनों से श्रद्धालुओं को बांधे रखा। पूनम दीदी ने अपने चिर परिचित भजनों से श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया।चित्र विचित्र ने राधा कृष्ण के विवाह की बधाइयां गायीं। जिसमें खूब नोटों की बारिश हुई। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के सत्यानन्द गिरी महाराज,चंडीगढ़ के ही संजय शर्मा,व वृन्दावन के आस्था व गोपाल प्रमुख रूप से मौजूद थे। फूल बंगला में सेवाधिकारी प्रमोद भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराई,और भांडीरवन के महत्व से परिचित कराया

भांडीरवन आकर धन्य हुआ:अमन दीप

देश विदेश में स्टेज प्रोग्राम कर ख्याति पा चुके चंडीगढ के युवा भजन गायक अमनदीप पाठक ने बताया कि काफी दिनों से भांडीरवन का नाम सुन रखा था,पर आज मनोकामना पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो आगे भी आता रहूंगा। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि पहली बार पूनम दीदी के साथ मंच साझा करने को मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*