-आईजी आर एस की समीक्षा बैठक में हुई कार्यवाही
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
—————————-

मथुरा। आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में तीन अधिकारी गैरहाजिर रहे। इन गैरहाजिर अधिकारियों का मई माह का वेतन रोकने की संस्तुति अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ब्रजेश कुमार ने की है।
एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ब्रजेश कुमार ने की। बैठक में बुलाए गए सभी अधिकारियों के कार्यों की एक एक समीक्षा की गई। इनमें सहायक श्रमायुक्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और लीड बैंक मैनेजर की कार्यशैली सबसे ज्यादा खराब पायी गई। ये अधिकारी न केवल बैठक से अनुपस्थित थे, बल्कि शिकायतों के निस्तारण का उनका पूर्व रिकॉर्ड भी उल्लेखनीय नहीं है। इस पर एडीएम फाईनेंस ने इन तीनों अधिकारियों का एक माह का वेतन रोकने की संस्तुति कर दी।






