FARAH-एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से पैसे पार करने वालों को छोड़ा

– महुवन के ग्रामीण के घर से 30 हज़ार भी चुराए थे
Pdu samachar
————————————–


फरह | महुवन स्थित सिंडिकेट बैंक के एटीएम से फ़्रॉड कर पैसे चुराने वालों को पुलिस ने थाने से ही विदा कर दिया | पुलिस का कहना है कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी | परिवार का मामला था |
हुआ यूं कि 2-3 दिन पूर्व गाँव के विजय की पत्नी एटीएम से पेसे निकालने गई थी | वहां पहले से मौजूद 2 लड़कों ने उसकी मदद करने को कहा | इस पर अनपढ़ महिला ज्यादा समझ नहीं सकी |पैसे निकालते समय उन्होने महिला के एटीएम का पासवर्ड चुरा लिया ¦ महिला को इसकी भनक नहीं लगी | वह 30 हज़ार रुपए निकाल कर चली गई | उसी रात में वे युवक महिला के घर में घुस गए और पेसों सहित एटीएम कार्ड को चुरा ले गए | सुबह महिला के पति विजय ने एटीएम कार्ड व पेसे गायब देखे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई | वह दौड़ा दौड़ा बैंक गया और अपना खाता चैक किया तो पता लगा कि चोरी गए कार्ड से फिर खाते से पेसे निकाले गए हैं | ग्रामीण ने थाने में एटीएम कार्ड व 30 हज़ार चोरी के साथ अगले दिन फ़्रॉड कर पेसे निकाले जाने की तहरीर दी | पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की ¦ एटीएम के फुटेज खंगाले गए तो फ़्रॉड कर पैसे निकालने वालों की पहचान कर ली | रविवार को पुलिस को मुखबिर ने फ़्रॉड कर ने वालों के जुआ खेलने की सूचना दी | मौके पर पुलिस ने छापामारी कर जुआ खेल रहे और देख रहे लोगों को दबोच लिया | आरोपियों को पुलिस थाने ले आई | थाने से पुलिस ने एटीएम चोरों को विदा कर दिया | थाना प्रभारी मनीष का कहना है कि किसी ने एटीएम चोरी में तहरीर नहीं दी | आपसी परिवार का मामला था | उन्होने समझौता कर लिया |
—————————–
जुआ में मिले पैसों को हजम कर गई पुलिस
सूत्रों की माने तो जुआ स्थल पर पुलिस को मोटी रकम मिली थी| इसके अलावा वहां मौजूद लोगों के पर्स भी पुलिस ने छेन लिये | एक ग्रामीण ने बताया कि उसके पर्स में 6 हजार रुपये थे | पुलिस न पर्स लौटाया न पैसे | दूसरी ओर थाना प्रभारी का कहना था कि उनके सन्ग्यान में मामला नहीं है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*