FARAH-घूमर की घुंघराली चाल पर मचलते रहे युवा

– सचदेवा के एमबीए के स्टूडेंट्स के फेयरवेल कार्यक्रम में बरसे रंग
– मथुरा के हीरा इनविटेशन होटल में हुआ रंगारंग प्रोग्राम
———————–
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
—————————


फरह | सचदेवा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एमबीए के छात्रों का मथुरा स्थित हीरा इनविटेशन में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें घूमर के घुंघराले डांस की मस्ती रही तो दूसरी ओर फ्यूजन गीतों का धमाल रहा तो सीनियर्स के बिछुड़ने का गम भी एक दूसरे के दिलों में टीस पैदा कर रहा था | परम्परानुसार जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी | कार्यक्रम स्थल को रंगीन बैलून और रंग बिरंगी लाइट से आकर्षक बनाया गया था | कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमन डॉ सुधीर सचदेवा व वाइस चेयरमन सोमदेव सचदेवा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया | स्टूडेंट पूजा बत्रा, साधना, प्रियंका, पवन कुमार, अंकुर और पूर्णिमा गुप्ता आदि ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया | गीत, भजन और नृत्य की त्रिवेणी में स्टूडेंट्स डुबकी लगाते रहे ‘|

मोनो एक्टिंग, नाट्य मंचन ने भी सभी का दिल जीत लिया ¦ कार्यक्रम में मिस फ़ेयरवेल व मिस्टर फ़ेयरवेल कॉम्पिटिशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें खुशबू सिंघल को मिस और शुभम श्रीवास्तव को मिस्टर फ़ेयरवेल चुना गया | विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व पाटूका देकर सम्मानित किया गया’ | इस मौके पर चेयरमन सुधीर सचदेवा ने कहा कि सफलता के लिए जीवन में सार्थक और निरंतर प्रयास जरूरी है | उन्होने कहा कि संस्थान ने बीते सालों में एमबीए स्टूडेंट्स का बड़े स्तर पर ही नहीं वरन शानदार प्लेसमेंट कराया है | सहायक निदेशक डॉ एके सिंह व डीन एकेडमिक भोले सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स को कठोर परिश्रम से परहेज नहीं करना चाहिए | कार्यकम के अंत में संस्थान के चेयरमेन डॉ सुधीर ने सभी आगुन्तकों को धन्यवाद दिया | कार्यक्रम में अरुण शर्मा, डॉ राजेशकुमार, दीपमाला, सचिन जैन, कामिनी सिंह, मयूरी गुप्ता आदि मौजूद रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*