– द्रष्टि ने हासिल किए 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
————————–

फरह | कुरकंदा स्थित हाईवे पर एबीएस पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने सोमवार को आए, सीबीएसई के 10वीं परीक्षा परिणाम में झंडे गाड़ दिए हैं | कॉलेज की छात्रा द्रष्टि ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है | द्वितीय स्थान पर
अर्जुन ने 91.33 अंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है | तृतीय स्थान पर
84.67 फीसद अंको के साथ तान्या रही है | चतुर्थ स्थान पर महेश ने 77.33, पंचम स्थान पर पूनम ने 77.5 प्रतिशत, छटवे स्थान पर
राहुल ने 73 फीसदी व सातवें स्थान पर शील बिहारी ने 71 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं | कॉलेज डाइरेक्टर विजय सिंह ने अच्छे अंक लाने पर बधाई दी है | श्री सिंह ने बताया कि कॉलेज का रिज़ल्ट 100 प्रतिशत रहा है | दूसरी ओर चंद्रभान स्थित सरस्वती विधा मंदिर का भी परीक्षा परिणाम शानदार रहा है | प्रिंसिपल हरेंद्र ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन पर बधाई प्रेषित की है |






