दिल्ली के मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान मारा एक युवक ने थप्पड़-VIDIO


आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया | अचानक थप्पड़ के प्रहार से मुख्यमंत्री केजरीवाल सहम गए | हालांकि थप्पड़ मार कर भागने की कोशिश करने वाले युवक को सिविल ड्रेस में साथ चल रहे कमांडों और सुरक्षा कर्मियों ने युवक को दबोच लिया | युवक लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए था | उसने ऎसी हरकत क्यूँ की, क्या वह युवक राजनीति से प्रेरित तो नहीं था, इस बात का सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पता लगाया जा रहा है | सूत्रों की मानें तो युवक बेरोजगार था और वह रोज़गार न मिलने से कुंठित था |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*