AGRA-आगरा के ख़नदौली में पड़ोसी ने युवती को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
——————————–


आगरा । खनदौली थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पड़ोसी युवक ने लड़की को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और घर के पास ही लड़की का शव देख परिजनों की चीख निकल गई | लोग एकदम गुस्से में आ गए | सूचना पर थाना खंदोली पुलिस पहुंच गई, और लोगों के गुस्से को शांत करने की कोशिश अधिकारियों ने की | लेकिन ग्रामीण नहीं माने । पोस्टमार्टम के लिए जब पुलिस शव को ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने शव को ले जाने से मना कर दिया| सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर भी कई थानों की भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश का प्रयास किया, ‘| इसी बीच कुछ युवक आरोपी घर पहुंच गए और उसके घर का गेट तोड़ने का प्रयास करने लगे। जिसे देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया।
पुलिस के पहुंचने से पहुंचने से पूर्व आरोपी मौके से भाग चुका था |


घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे की है| 25 वर्षीय नरेमा पुत्री अततो निवासी व्यापारी मोहल्ला घर के पास ही लगी समर से पानी भरने के लिए गई थी, तभी दिलीप पुत्र चपाती ने पानी भरने से पहले ही उसके ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और नरेमा को मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गया ।घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था ।वहीं सूचना मिलने पर थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई| वहां पर मौजूद लोगों की मानें तो कुछ समय पूर्व दिलीप ने मृतका के भाई पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया था और पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा भी पंजीकृत किया था | दिलीप के द्वारा एक बार फिर उसी घर में वारदात को अंजाम दिया गया है | ग्रामीणों का मानना है कि पुलिस को दिलीप को पकड़ कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल कस्बे के हालात तनावपूर्ण है और कस्बे में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*