MANT-भांडीरवन में भजन संध्या आज

हरेकृष्ण गोयल

मांट।राधा कृष्ण की विवाह स्थली श्री धाम भांडीरवन में सोमवार को ठाकुर श्री अमर बिहारी जी का मंगल विवाहोत्सव व श्री भांडीर बिहारी जी का भव्य फूल बंगला व दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

भांडीर बिहारी के सेवाधिकारी आचार्य प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि  कार्यक्रम  की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं।कार्यक्रम में बृज क्षेत्र के मशहूर भजन गायक रसिका पागल,बृज रस रसिका पूनम दीदी,गोपाली बाबा,चित्र विचित्र व पंजाब के भजन गायक अमनदीप पाठक 2 बजे से भजन सुना कर लोगों को मोहित करेंगें। श्री भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।उन्होंने क्षेत्र की धर्म परायण जनता से पूण्य लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*