MANT-एक्सप्रेस वे पर कार पलटी 5 घायल

हरेकृष्ण गोयल

नींद की झपकी में हुआ हादसा

मांट। चालक को नींद की झपकी एक बार फिर हादसे का कारण बन गयी,जिसमें  कार से बिहार जा रहे 5 लोग घायल हो गए।

नई दिल्ली के कीर्तिनगर में किसी कम्पनी में नोकरी करने वाले युवक सुधीर कुमार पुत्र रामचन्दर,राजकुमार पुत्र मदन प्रसाद,अमित कुमार पुत्र मदन प्रसाद,सुधीर कुमार पुत्र राम मोहन व नितेश पुत्र योगेंद्र स्विफ्ट डिजायर कार से रविवार देर रात  बिहार जाने के लिए निकले थे।तड़के 2 बजे के करीब बल्देव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 140 के समीप अचानक कार चालक को नींद की झपकी आ गयी,जिससे कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी तरफ आकर पलट गई।मौके पर पहुंची पीआरवी 1939 व जेपी ग्रुप के राहत बचाव दल ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया,और क्रेन से गाड़ी को हटवा कर रास्ता साफ कराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*