GAZIABAD-गाजियाबाद में हथियारों के बल पर ज्वैलरी शोरूम में लाखों की लूट

– 5 लाख की नकदी भी लूट ले गए
– मेरठ से आए दो व्यापारियों को भी निशाना बनाया

पीडि़यू समाचार


गाजियाबाद:-में बदमाशों के हौसले खासे बुलंद हैं । पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी बदमाश अपने बेखौफ मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं । गाजियाबाद के थाना विजय नगर इलाके की प्रताप विहार कॉलोनी में बदमाशों ने पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक ज्वैलरी शॉप को अपना निशाना बनाया । चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम में लूट की | शोरूम की तिजोरी में रखी करीब 500000 की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए । जिस वक्त इस लूट को अंजाम दिया गया था । उस समय मेरठ के भी दो ज्वैलरी व्यापारी व्यापारी शोरूम के अंदर बैठे हुए थे । बदमाश उनके पास मौजूद ज्वेलरी भी लूट ले गए | उक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप विहार कॉलोनी में जी 224 मकान में मनीष कुमार वर्मा का शिवम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है । शोरूम पर मनीष कुमार वर्मा और उनका बड़ा बेटा अंकित वर्मा रहते हैं। गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे दो बाईकों पर चार नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर शोरूम के अंदर घुसे। हथियारों के बल पर जम कर लूट की | बदमाशों ने तीनों को हथियारों की नोक पर लेकर शोरूम की तिजोरी में रखी ही लाखों की ज्वेलरी लूटी । इसके माल देने आए मेरठ के दोनों व्यापारियों को भी नहीं बख्शा गया | इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की | क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान एसपी सिटी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जांच करते हुए शोरूम के सीसीटीवी फुटेज देखे| घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि थाना विजय नगर इलाके की प्रताप विहार कॉलोनी में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है । हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार करीब ₹400000 की ज्वेलरी बदमाश ले गए हैं ।इसके अलावा जो व्यापारी मेरठ से आए हैं ।उनके पास कितनी ज्वेलरी थी, इसकी जांच की जा रही है ।एसपी सिटी ने कहा कि इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*