हरेकृष्ण गोयल
मांट।पानीगांव वृंदावन रोड पर कार की टक्कर से ऊँठ गाड़ी चालक घायल हो गया। शुक्रवार को डाँगोली से पानीगांव की ओर चन्द्रपाल पुत्र लालाराम निवासी बाढ़ोन ऊँठ गाड़ी लेकर जा रहा था,पीछे से तेज गति से आ रही एक कार से उसमें टक्कर मार दी,ऊँठ गाड़ी व कार सड़क सहारे गहरे गड्ढे में गिर गईं,

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गम्भीर रूप से घायल चन्द्रपाल को अस्पताल भिजवाया,पर तब तक कार सवार घटनास्थल से भाग गए।एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार व ऊँठ गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।






