MANT-बारात में डीजे पर विवाद,गर्भवती समेत कई घायल

हरेकृष्ण गोयल

मांट। थाना सुरीर  के गांव जरारा में वुधवार रात एक बारात की चढ़त के दौरान डीजे को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसमें मारपीट में गर्भवती महिला समेत कई घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए भेज मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सुरीर के गांव जरारा में वुधवार को किशनलाल मुनीम की बेटी की शादी थी। रात में चढ़त के दौरान डीजे  बज रहा था।चढ़त के दौरान गांव के हरेंद्र एवं हीरेश के मध्य कहासुनी हो गई जिसने हीरेश की ओर से संजय आदि लोग आ गए। वाद-विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें बीच बचाव करते लोगों के अलावा हरेंद्र की गर्भवती पत्नी विनीता घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग तितर-बितर हो गए। हीरेश पक्ष ने खायरा चौकी पर तहरीर दे दी जबकि हरेंद्र ने आधा दर्जन से अधिक नामजदों के खिलाफ थाना सुरीर में आकर तहरीर दी। पुलिस ने गुरुवार को झगड़े में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। इंस्पेक्टर अनूप सरोज का कहना है कि बारात में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। दोनों ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*