MATHURA-महर्षि दयानंद जिला अस्पताल की खस्ता हालत देख एडी स्वास्थ्य का माथा ठनका

– ऑपरेशन के उपकरणो पर जंग लग रही थी
 पीडि़यू समाचार

मथुरा । आगरा मंडल के सहायक निदेशक स्वास्थ्य डा0 एके मित्तल ने आज दोपहर महर्षि दयानंद सरस्वती चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। डाॅ0 मित्तल ने सर्जीकल वार्ड की खस्ता हालत देखी । छत्तों पर जाले लटक रहे थे| खिड़कियों पर धूल जमा थी | शौचालयों की हालत खराब थी | उन्होंने सफाई का काम देख रहीं कम्पनी के सुपरवाइजर को बुलाकर चेतावनी दी |
इमरजेंसी कक्ष की भी स्थिति खराब थी | ड्रेसिंग करने वाले उपकरण गंदे होने के साथ-साथ जंग लगे हुए थे। डा. मित्तल ने संबंधित फार्मसिस्ट को फटकार लगाई। यहां वाटर कूलर तथा पानी की समस्या सामने आई।
आगरा मंडल के एडी को जिला अस्पताल की मेट्रन ने जब अपने टूटे फूटे कमरे के जीर्णोद्धार कराने के लिए कहा तो वह देखने को अंदर नहीं गये। यहां मेट्रन ने वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने कक्ष को अच्छे बना लिये हैं हमारे कक्षों को नहीं सुधारा जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक राजेन्द्र सिंह मौर्या, डा. मुकुंद बंसल, विकास कुमार, राजीव सिंघल आदि साथ थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*