GURDAS PUR-ट्रक में चढ़ कर रोड शो किया सनी देओल ने

-लम्बा काफिला लगा इस दौरान
सत्य प्रकाश निगम,पीडि़यू समाचार

गुरदासपुर:-भाजपा प्रत्याशी व चर्चित फिल्म अभिनेता सनी देओल ने गुरदासपुर में मेगा रोड शो किया। उन्हें और बॉबी देओल को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सनी देओल खास लुक में नजर आए। फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता सनी देओल ने नामांकन के बाद पंजाब के गुरदासपुर में अपना पहला रोड शो किया। सनी देओल का यह रोड शो ट्रक पर निकाला गया तो फिल्म ‘गदर’ की यादें ताजा हो गई |
सनी देओल ट्रक के ऊपर कभी बैठे तो कभी खड़े नजर आए। वह लस्सी भी पीते दिखे। सबसे खास बात यह रही कि उनके समर्थक हैंडपंप लेकर पहुंचे और वो हाथों में हैंडपंप भी थामे नजर आए।
सनी देओल और बॉबी देओल का क्रेज इस कदर था कि अन्य पार्टियों के लोग भी रोड शो देखने पहुंचे | उन्होने फिल्मी डायलॉग बोलकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस मौके पर सनी देओल के सारथी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी कमल शर्मा, अकाली दल जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली और भाजपा के जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल मौजूद रहे। रोड शो की शुरुआत स्थानीय काहनूवान चौक से 12 बजे होनी थी जो करीब डेढ़ घंटा देरी से हुई। काहनूवान चौक से सनी देओल का ट्रक बाटा चौक, लाइब्रेरी चौक, हनुमान चौक, जहाज चौक और मंडी चौक आईटीआई से होता हुआ दीनानगर की ओर रवाना हुआ।
पीली रंग की शर्ट के साथ, जींस पहने सनी देओल ने गुरुवार को अपना अलग अवतार बदला। पिछली रैली के दौरान सनी ने पगड़ी पहन कर खुद को पंजाबी जट्ट दर्शाने की कोशिश की तो उन्होंने गुरुवार टोपी पहनकर युवाओं को लुभाने की कोशिश की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*