– शिक्षण को दुरस्त करने को आवश्यक निर्देश दिए
भरत लाल गोयल,देवेंद्र गोस्वामी पीडि़यू समाचार

फरह | जिला विधालय निरीक्षक के पी सिंह ने शुक्रवार को जीजीआईसी फरह का औचक निरीक्षण किया | इस मौके पर उन्होने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को आवश्यक निर्देश दिए |
डी आई ओ एस श्री सिंह दोपहर को आगरा से लौटते समय कस्बे के जीजीआईसी मे आ धमके | उन्होने सर्वप्रथम कॉलेज अभिलेखों का निरीक्षण किया | उपस्थिति रजिस्टर के साथ कैशबुक व एसआर रजिस्टर भी अवलोकित किया | उन्होने प्रिंसिपल नम्रता से अध्यापिकाओं के बारे में जानकारी की और उनके द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषयो की भी जानकारी ली | प्रिंसिपल द्वारा बताया गया कि कॉलेज में अध्यापिकाओं की कमी है | दो टीचर्स की व्यवस्था अस्थायी रूप से आउट सोर्स के माध्यम से की गई है | उन्होने कॉलेज में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली | जब जिला विधालय निरीक्षक कॉलेज पहुंचे, उस समय छात्राओं के बीच केरम प्रतियोगिता कराई जा रही थी | दूसरी ओर हाइवे चौड़ीकरण के कारण विधालय परिसर में पेड़ों का कटान भी चल रहा था | पहली बार जीजीआईसी पहुंचे शिक्षा अधिकारी कॉलेज की व्यवस्थाओं और गतिविधिओं से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके | इस मौके पर समस्त अध्यापिकाएं मौजूद रहीं |






