FARAH-स्टाफ की कमी से फरह की एसबीआई में नहीं हो सका कोई काम

– ग्राहक दिनभर भटकते रहे बैंक में
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | कस्बा स्थित एसबीआई में कर्मचारियों की कमी के कारण शुक्रवार को कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा | दूर दूर से पहुंचे ग्राहक भटकते रहे | अंतत उन्हे खाली हाथ लौटना पड़ा | यूँ तो कस्बे में चार पांच बैंक हैं | किंतु कस्बे और आसपास के ग्रामीण एसबीआई में ही अपना सर्वाधिक लेनदेन करते हैं | शुक्रवार को ग्राहक दो बजे तक भटकते रहे | एक ग्राहक रामबीर ने बताया कि वह बैंक पैसा ट्रान्सफर कराने आया था, किन्तु उसकी समस्या को किसी ने नहीं सुना | एक अन्य ग्राहक विभोर ने बताया कि उसे डिमांड ड्राफ्ट बनवाना था | मौजूद कर्मचारियों ने कार्य करने वाले लोगों का अभाव बताकर टरका दिया | लोगों का कहना है कि बैंक में आएदिन इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*