हरेकृष्ण गोयल
मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार दौड़ रही कार आग का गोला बन गयी,चालक ने जैसे तैसे कार में से कूद कर जान बचाई।
नोहझील थाना क्षेत्र के बिरजू गढ़ी निवासी संजीव वुधवार दोपहर को अपनी कार से आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे,मांट थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 110 के समीप अज्ञात कारणों से कार के बोनट में आग लग गयी,चालक संजीव ने जलती कार को जैसे तैसे रोड के किनारे रोका और जैसे तैसे उसमें से कूद कर अपनी जान बचाई,और कंट्रोल रूम को सूचना दी। कार में आग लगती देख तमाम वाहन जहां के तहाँ रुक गए।मौके पर पहुची जेपी ग्रुप की दमकलों ने आधा घंटे की मेहनत के बाद कार की आग पर काबू पाया,पर तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। संजीव ने घटना की तहरीर थाना मांट में दे दी है।






