-12वीं की छात्रा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
—————————-

मथुरा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई बोर्ड) ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मथुरा में 12वीं की छात्रा श्रेया ने जनपद टॉप किया है।
मथुरा के रतनलाल फूल कटोरी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा श्रेया ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बेटी की सफलता पर श्रेया के परिवार में खुशी का माहौल है। उसे बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। जिले के कई अन्य विद्यार्थियों के भी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए हैं।






