सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम – कुल 83.4, फीसद पास हुए छात्र

पीडि़यू समाचार

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2019 घोषित कर दिए गए हैं। CBSE Board 12वीं का रिजल्ट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है। कुल 83.4 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। 91.87 फीसदी दिल्ली रीजन में पास हुए हैं। विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी. सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 के लिए 31 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
91.87 पास परसेंटेज दिल्ली का है, यह देश मे तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर त्रिवेंद्रम रीजन है। वहाँ का रिज़ल्ट 98.2 फीसद है।
लड़कियों ने फिर बाजी मारी है | लड़कियो का पास परसेंटेज 88.7 फीसदी जबकि लड़कों का 79.9 फीसदी रहा है |
केंद्रीय विद्यालय पहले स्थान पर, 98.54 पास परसेंटेज है।
टॉपर दो लड़कियां है।
हंसिका शुक्ला 499,
डीएसपी मेरठ रोड गाजियाबाद,
करिश्मा अरोड़ा एसडी पब्लिक स्कूल
मुजफ्फर नगर (यूपी) करिश्मा 499 मार्क्स

498 पाने वाली तीन लड़किया हैं, ये तीनो दूसरे स्थान पर हैं
गौरांगी चावला, निर्मल आश्रम दीप माला पब्लिक स्कूल ऋषिकेश
ऐश्वर्या केंद्रीय विद्यालय राय बरेली
भव्या बीआरेसके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरियाणा
तीसरे स्थान पर 497 पर 18 बच्चे हैं, इसमें 11 लड़कियां हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*