MATHURA-पुलिस से भरोसा उठा तो पीड़ित न्याय को डीएम से लगा रहे गुहार

-एसओ सदर के खिलाफ दिए जांच के आदेश
— पीडि़यू समाचार–

मथुरा | मथुरा जनपद में पीडितों की पुलिस थाने व चैकियों में सुनवाई नहीं हो रही है | वे डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं | संगीन मामलों में भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। मामला मौत का हो अपहरण का| लोग पुलिस की शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच रहे हैं। ऐसे एक मामले में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने एसओ सदर पर लगे गंभीर आरोपों की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है| मंगलवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थश्रेणी कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी जिलाधिकारी के पास पहुंचे और सदर थाना इंचार्ज द्वारा की गई मारपीट और अभद्रता की शिकायत की। जिलाधिकारी को बताया कि 22 अप्रैल को कप्तान सिंह अपने परिवार के साथ औरंगाबाद इलाके में शादी समारोह में शामिल होने गये थे। शादी समारोह से उनके नाती का अपहरण हो गया था। शिकायत लेकर गए पीड़ित कप्तान और उसकी की पत्नी के साथ पुलिस ने मारपीट कर दी | बलदेव थाना क्षेत्र के गांव आंगई का दुकानदार प्रमोद कुमार पुत्र जगदीश अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज दर्ज कराने के लिये चक्कर काट रहा है। उसके साथ गांव के ही दो युवकों ने दुकान पर मारपीट कर दी और गल्ले के 5 हजार रुपये निकाल ले गए |
पुलिस दोषियों के खिलाफ कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं कर रही है । बताया गया है कि पीड़ित पर ही राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है । पीड़ित ने प्रकरण की शिकायत आला अधिकारियों से की है |
–———————————-
ठेकेदार का पक्ष ले रही पुलिस

राधागार्डन बाकलपुर में एक बिल्डिंग पर कर रहे मजूदर भंतो की मौत के मामले में पुलिस पर ठेकेदार को बचाने के आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है | पीड़ित परिजन एसओ हाईवे की शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे। मृतक भंतो की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पुलिस उन पर राजीनामा का दवाब बना रही है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*