MATHURA-लिफ्ट मांग कर बदमाश कार को लूट ले गए

– लिफ्ट लेने वालों में 3 युवक और एक महिला थी
पीडि़यू समाचार

मथुरा। लिफ्ट मांगकर कार में बैठे महिला व तीन युवक सुनसान रास्ता देख हथियारों के बल पर कार लूट कर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। चालक ने बताया कि कार में अन्य जरूरी कागजात भी रखे थे।जमालगढ़, पुन्हाना, नूंह मेवात हरियाणा निवासी तसलीम पुत्र सिराजुद्दीन ईको कार लेकर सीएनजी गैस डलवाने के लिए कोसीकलां आ रहा था। पुन्हाना मोड़ के समीप से एक महिला व तीन युवकों ने कोसीकलां तक ले जाने के लिए लिफ्ट मांगी। इस पर चालक ने उन्हें बिठा लिया। बताते हैं कोसीकलां में गैस डलवाने के बाद देर रात करीब 11.30 बजे वह चला तो युवक व युवती ने उससे कहा कि उन्हें थोड़ी दूर कोसीकलां से गांव विशम्भरा की ओर छोड़ दें। गोपालबाग से आगे सुनसान इलाका आते ही कार सवार युवकों ने चालक पर तमंचा तान दिया। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर दी और कार रुकवाकर चालक को नीचे उतरने को कहा।

 

कार चालक नीचे उतर गया और बदमाश कार को लेकर भाग गये। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर एक महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*