MATHURA-2 व 3 मई को बंगाल की खाड़ी में आने वाले फैनी चक्रवात से आयेगी आंधी और वर्षात

– मौसम विभाग का अलर्ट जारी
– जिला प्रशासन ने किसानो और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की
 पीडि़यू समाचार

मथुरा। भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने ‘फैनी चक्रवात के कारण 2 और 3 मई को बारिश और तेज हवाओं के चलने का एलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने किसानों और आमजन को परेशानी से बचाने के लिए एडवायजरी जारी की है। जेपी गुप्ता, वैज्ञानिक एफ एवं कार्यालय प्रमुख, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर अवगत कराया है कि बंगाल की खाड़ी में बने फैनी चक्रवात के कारण 2 और 3 मई 2019 को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने व तीव्र पूर्वी हवाएं (गति 30 से 40 किमीध्घंटा) चलने की संभावना है, जिसके कारण आर्द्रता में भी वृद्धि (अधिकतम 80-90ः) होने की संभावना है। भारत सरकार की चेतावनी के साथ ही एडवायजरी भी जारी की गई है। इसके मुताबिक उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए किसानों व भंडार गृहों को सलाह दी जाती है कि नमी व तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए, कटी फसल, खुले में रखे अनाज एवं खेतों में तैयार खड़ी फसल को काटकर सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था करे। इसी के सापेक्ष मथुरा जिला प्रशासन ने भी जनपद के सभी किसानों और आमजनता को मौसम के इस परिवर्तन के अनुसार आवश्यक कदम पहले ही उठाने की सलाह दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*