MATHURA/MANT-लगुन सगाई में जा रहे लोगों की कार ट्रेक्टर से टकराई-VIDIO

जीजा साले समेत तीन घायल

मांट। भरतपुर के कुम्हेर से अलीगढ़ जनपद में लगुन सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों की कार की ट्रेक्टर से आमने सामने की टक्कर हो गई,जिसमें जीजा साले समेत तीन लोग घायल हो गए।

कुम्हेर के गांव अशोक नगर के भगत सिंह पुनिया उनका पुत्र आकाश व भगत सिंह का जीजा गादोली डींग निवासी मेघ सिंह व दो अन्य फोर्ड फीगो कार से मंगलवार की दोपहर को अलीगढ़ के गांव ह्रदय नगरिया एक लगुन सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नोहझील रोड पर गांव छाँहरी और प्रेम नगर के मध्य पांच द्वार की पुलिया के पास नोहझील की ओर से आ रहे आयशर ट्रेक्टर से आमने सामने की टक्कर हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद जोर की आवाज हुए खेतों में काम करने वाले लोग व राहगीर वहां रुक गए,वहीं ट्रेक्टर की ट्राली के पहिये टक्कर से अलग निकल गए,वहीं ट्रेक्टर सवार ट्रेक्टर लेकर भाग गया।जबकि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गयी।मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया,यहाँ तैनात चिकित्सक डॉ. विकास जैन व डॉ. मानपाल सिंह ने बताया कि कार चला रहे मेघ सिंह,भगत सिंह व आकाश को चोटें आई हैं। तीनों को वृंदावन सौ शैया के लिए रेफर कर दिया गया है।


समय से एयर बैग न खुलता तो हादसा गम्भीर हो सकता था,क्यों कि मौके की स्थिति बेहद भयावह थी,कार सवार उसमें फंस गए और मदद के लिए चीख पुकार मचा रहे थे,ग्रामीणों ओर राहगीरों ने उन्हें जैसे तैसे कार से निकलवाया।
छाँहरी और प्रेम नगर के बीच मांट मूला ग्राम पंचायत क्षेत्र में पांच द्वार के नाम से पुलिया है,जो एक्सीडेंट पॉइंट बनी हुई है,इसी स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।पर आज तक किसी ने यह जानकारी का प्रयास नहीं किया कि इसी स्थान पर ज्यादा हादसे क्यों होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*