– सचदेवा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी फरह में टेलेंट सर्च कॉम्पिटिशन के विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
– 5000 स्टूडेंट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए
————————–
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
———————————-
फरह | सचदेवा इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित टेलेंट सर्च प्रतियोगिता के विजेता स्टूडेंट्स को जब लैपटाप, टैब्लेट और स्मार्टफोन दिए गए तो वे खुशी से झूम उठे | बड़े स्तर आयोजित कार्यक्रम में 5000 स्टूडेंट्स को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए |

पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वाइस चेयरमैन सोम देव सचदेवा के माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई | तत्पश्चात छात्रा क्रतिशर्मा द्वारा सरस्वती वंदना व गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी | छात्र कमल वर्मा ने गीत प्रस्तुत किया तो सभी झूमने पर मजबूर हो गए | छात्रा खुशबू सिंघल और मनीषा ने अपने मन मोहक नृत्य से सभी का मन मोह लिया | स्टूडेंट्स खड़े होकर ठुमके लगाने लगे तो तालियों की गड़गड़ाहट से कॉलिज परिसर गूंज उठा | कार्यक्रम के अंत में वाइस चेयरमैन सोमदेव सचदेवा ने स्टूडेंट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का मानना था कि देश की तरक्की में प्रौद्योगिकी का अहम रोल है |
टेक्नोलॉजी के बिना हम विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते | नवोन्मेष की प्रक्रिया से हम देश को 2020 तक विकास की ऊंचाई पर पहुंचा सकते हैं | इस मौके पर सहायक निदेशक डॉ एके सिंह, डीन एकेडमिक भोले सिंह, रवि भूषण, मारूतेश चंद्र, देवेंद्र सिंह, डॉ शिखा गोविल, कैलाश चंद, दीपक सक्सेना, राजकुमार, ब्रजमोहन गोयल, शिल्पा शर्मा, नितिन रावत आदि मौजूद रहे |
——————————–
इनाम में लैपटाप और टैब्लेट पाकर फूले नहीं समाए स्टूडेंट्स
———————————-
टेलेंट सर्च प्रतियोगिता के अंतर्गत मुख्य अतिथि सचदेवा के वाइस चेयरमैन सोमदेव सचदेवा ने प्रथम स्थान प्राप्त सरस्वती विधा मंदिर कमला नगर आगरा के छात्र रवि कुमार को लैपटॉप प्रदान किया तो तालियों की आवाज से कैम्पस गूंज उठा | द्वितीय स्थान पर रहे राहुल झा ग्यान भारती इंटर कॉलेज व यशमनी सिंह फ्रैंड्स कोचिंग को टैब्लेट प्रदान किए | तीसरे स्थान पर रहे 20 स्टूडेंट्स को एंड्रॉइड स्मार्ट फोन और 34 छात्रों को पेनड्राइव पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए | अवार्ड पाकर स्टूडेंट्स झूम उठे | आपको बता दें कि 12वीं के छात्रों के लिए कॉलेज में 25 नवम्बर, 16 और 30 दिसम्बर 18 को आगरा और मथुरा के छात्रों की टेलेंट सर्च प्रतियोगिता कराई गई थी | जिसमें 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने प्रतिभाग किया था |






