MATHURA-कोसीकला पुलिस ने डेयरी लूट का खुलासा कर अभियुक्तों को जेल भेजा

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
——————————–


मथुरा | कोसीकला पुलिस ने कुछ दिन पहले नगर की कल्लू डेयरी पर हुई लूट का खुलासा किया है | लूट में शामिल लुटेरों से पांच लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है | छाता सीओ जगदीश काली चरण ने जानकारी देते हुए बताया कि डेयरी के पास में रहने वाला गोविंद घटना का मास्टर माइंड है |

उसने अपने साथियों ओमप्रकाश और तेजवीर के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया | डेयरी मे घुसकर उसमें रखी अलमारी को तोड़ कर 8 लाख की नगदी को लूट ले गए | घटना के खुलासे को एसएसपी ने सीओ के नेतृत्व में तीन पुलिस टीम गठित की | पुलिस ने सुराग के आधार पर गोविंद को उठा लिया | इसके बाद घटना का परत दर परत खुलासा होता चला गया | पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई पांच लाख की रकम बरामद की है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*