हरेकृष्ण गोयल

मांट।राधा कृष्ण की विवाह स्थली श्री धाम भांडीरवन में आगामी 6 मई को ठाकुर श्री अमर बिहारी जी का मंगल विवाहोत्सव व श्री भांडीर बिहारी जी का भव्य फूल बंगला व दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भांडीर बिहारी के सेवाधिकारी आचार्य प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि 6 मई सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में बृज क्षेत्र के मशहूर भजन गायक रसिका पागल,बृज रस रसिका पूनम दीदी,

गोपाली बाबा,चित्र विचित्र व अमनदीप पाठक 2 बजे से भजन सुना कर लोगों को मोहित करेंगें।वहीं दोपहर 12 बजे से भंडारे का भी आयोजन होगा।आस्था व गोपाल ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब भांडीरवन में इतने उच्च कोटि के भजन गायक एक साथ होंगे।






