MATHURA-हत्या के जुर्म में सजा काट रहे मथुरा के कैदी ने हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी पास की

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। जज्बे से भरे दिल को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता | ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे छाता निवासी शिशुपाल ने। उसने जेल में बंद इसी साल हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास की है | छाता क्षेत्र के अकबरपुर निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र देवी सिंह 2015 में हत्या के मामले में जेल आया था। 15 फरवरी 2017 को उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई। जब वह जेल में आया तो मात्र आठ क्लास तक पढ़ा हुआ था। शिशुपाल ने जेल अधीक्षक से हाईस्कूल के पेपर देने की बात कही तो उन्होंने उसे मंजूरी दे दी, वरन् पूरा सहयोग भी किया। उन्होंने उसका फार्म भरवाया और पढ़ाई का भी इंतजाम किया| उसका परीक्षा केंद्र फिरोजाबाद जेल में पड़ा। वहां उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी, बीते दिन जब रिजल्ट आया तो उसकी बांछे खिल गई | वह व उसके साथी खुशी से झूम | उसने 61.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी परीक्षा पास की | उसने साथियों को भी यह संदेश दिया कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। कुछ भी करने के लिए लग्न व जज्बा होना चाहिए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*