MATHURA-मथुरा के के आर डिग्री कॉलेज में, कबाड़, घोटाला

– एसडीएम ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। किशोरी रमण डिग्री कालेज में कबाड़ा घोटाला सामने आया है | मामले की जांच डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने डीएम को सौप दी है | बीते दिन वह कॉलेज पहुंचे और संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। प्रथम दृष्टया पांच लाख रुपये के कबाड़ बेचे जाने के मामले में गबन होना पाया गया है।
कालेज में पड़े स्क्रैप (कबाड़ा) जिसमें लोहा, रद्दी, गत्ता, विद्युत सामान आदि था, आरोप है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने इस कबाड़ को मनमाने तरीके से बेच दिया और इसके पैसे को किसी भी मद में नहीं दर्शाया है । इसकी शिकायत कालेज के कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी | 27 मार्च 2019 को जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय को सौंपी गई। डिप्टी कलेक्टर ने जांच शुरू कर लैब बाॅय नीरज कुमार व चैकीदार प्रेमकुमार के ब्यान लिए | शक की सुई उस समय और ज्यादा घूमी , जब लिपिक मुकेश लवानियां, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी आशुतोष व कैशियर अनिल कुमार को बयान को तीन बार बुलाने पर भी प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें नहीं भेजा गया।
इसके बाद एसडीएम राजीव उपाध्याय स्वयं काॅलेज पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता की। इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया कबाड़ा बेचने की पुष्टि हुई है। शाकिर कबाड़ी ने प्रधानाचार्य डा. अजय त्यागी की देखरेख में कबाड़ा बिकवाया है | इसका पैसा किसी भी मद में नहीं दिखाया गया, जिससे भ्रष्टाचार की बू आती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच चल रही है। किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा | जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*