MAINPURI-मैनपुरी में बारात की बस पलटी, 35 घायल

-थाना कुरावली के भोगाँव की घटना
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मैनपुरी | जनपद के थाना क्षेत्र कुरावली के अंतर्गत भोगाँव पर बारात लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 35 बाराती बुरी तरह घायल हो गए | घायलों को जिला हास्पिटल में भर्ती कराया गया है | रवि वार की रात एक प्राइवेट बस बारात लेकर जा रही थी | उसमें 70 सवारियां भरी हुई थी |

बस जैसे ही कुरावली थाना क्षेत्र के भोगाँव के निकट खासा गाँव पर पहुंची, वह अनियंत्रित होकर पलट गई | बस में बेठी सवारियों में चीख पुकार मच गई | पास के ग्रामीण भी आ गए | सूचना पर पुलिस व एम्बुलेंस भी पहुंच गई | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बताई गई है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*