– सरकारी स्कूल ने दी प्राइवेट को मात
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में फरह क्षेत्र के कॉलेजों का प्रदर्शन शानदार रहा है | इस बार अपेक्षा से ज्यादा बच्चे पास हुए हैं |
कस्बा स्थित जीजीआईसी की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है | कॉलेज का इंटर का रिज़ल्ट 83 फीसदी से ज्यादा रहा है तो वहीं हाईस्कूल में 96 प्रतिशत छात्राएं पास हुई है | इंटर में छात्रा कल्पना शर्मा, पूनम तरकर, शिवानी, वर्षा ने क्रमशः 74,69,68 व 67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है | हाईस्कूल में पुष्पांजलि ने 82 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं | यही नहीं कॉलेज की लगभग दो दर्जन छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक मार्क्स हासिल किए हैं | कॉलेज प्रिंसिपल नम्रता ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है | महुआन स्थित मुकदम बिहारी लाल इंटर कॉलेज का भी परीक्षा परिणाम इंटर में 83 फ़ीसद से ज्यादा रहा है तो हाईस्कूल का परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा है | कॉलेज के एक दर्जन छात्रों के मार्क्स 85 प्रतिशत है | लगभग इतना ही अंकड़ा हाईस्कूल में रहा है | परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर चेयरमेन नरेंद्र सोलंकी ने बधाई दी है | गड़ाया स्थित श्री मोनी बाबा आदर्श इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में अमित प्रताप ने 87% युग चौधरी ने 85% सौरभ सिंह ने 83% विनोद ने 82 असद पुष्पेंद्र ने 81% आवे सत्येंद्र ने 80% अंक प्राप्त किए | वहीं इंटरमीडिएट में रंजीत सिंह व सोनिया ने 75% शेखर सारस्वत 73% रिंकी 72%, प्रथम 70% अंक प्राप्त किए | बोर्ड परीक्षा में अपनी उपलब्धियों पर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ी पड़ी है |






