– जनपद में 6000 प्रथम सेमेस्टर व 7000 के लगभग द्वितीय सेमेस्टर में दी थी परीक्षा
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | प्रयागराज ने लगातार दो रिज़ल्ट जारी किए हैं | जहां एक ओर शनिवार को उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का एक साथ रिज़ल्ट जारी हो गया तो इससे एक रात्रि पूर्व डी एल एड के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के नतीजे जारी कर दिए | जिले में यह परीक्षा लगभग 13 हज़ार छात्रों ने दी थी | अपना रिज़ल्ट देख कर छात्र झूम उठे | इस परीक्षा में भी छात्राओं ने परचम लहराया है | 94 फीसदी तक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है | लेकिन इस बार डीएलएड के स्टूडेंट्स में मैथ का रिज़ल्ट बेचैनी दे गया है | ज्यादातर स्टूडेंट्स की इस विषय में बैक आई है | जनपद में समस्त सफल स्टूडेंट्स को डाइट प्रिंसिपल मुकेश अग्रवाल ने बधाई दी है और उनको कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया है | श्री अग्रवाल ने कहा है कि कठोर परिश्रम से ही अच्छी सफलता प्राप्त की जा सकती है | स्टूडेंट्स मेहनत को अपनी दिनचर्या बनाएं |






