GHAZIABAD-सलाखों के पीछे पढ़ते हुए कर डाली बोर्ड परीक्षा पास

– डासना जेल में बंद 11 केदियों में से 8 हुए प्रथम श्रेणी पास
पीडि़यू समाचार

कल दोपहर को निर्धारित समय पर यू पी बोर्ड इलाहाबाद द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं । गाजियाबाद की डासना जेल में बंद कैदियों ने भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि शिक्षा मेहनत के सिवाय किसी की मोहताज नहीं है | केदियों के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है | 11 में से 8 बंदियों ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। यानी कुल 91 % परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं 18 कैदियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी जिसमें 83% पास हो गए हैं ।
इस की जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि जेल के अंदर कुछ ऐसे कैदी हैं जो अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं , उन कैदियों को पढ़ाई किए जाने की पूरी सुविधा दी गई और उन्होंने बोर्ड परीक्षा पास कर अपनी लगन और रुचि को जाहिर भी कर दिया | उन्होंने बताया कि डासना जेल का रिज़ल्ट 91 व 83 प्रतिशत रहा है, जो किसी किसी स्कूल या कॉलेज से ज्यादा हो सकता है | उन्होंने बताया कि बन्दी अपनी सफलता पर बेहद खुश हैं | उन्हें प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खुद जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य , डा० सुनील त्यागी , जेलर आनंद शुक्ला, डिप्टी जेलर नीरज श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, अजय सिंह व सुरेश सिद्धार्थ द्वारा बधाई दी । श्री मौर्य ने अपने सन्देश मे कहा कि कड़े परिश्रम से कारागार मे रहते हुए भी सफलता प्राप्त की जा सकती है, यह बंदियों ने साबित कर दिखाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*