पीडि़यू समाचार
—————

फरह | बेरी के पूर्व सरपंच व समाज सेवी रहे ठाकुर सुंदर सिंह का लंबी बीमारी के चलते फरह स्थित उनके आवास पर शनिवार की शाम छह बजे निधन हो गया | वे 85 साल के थे | उनके निधन से परिवार और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई| देर रात उनके एकमात्र बेटे राजू ने हिन्दू विधि विधान से उनका दाह संस्कार कर दिया | श्री सिंह 1995 में बेरी के सरपंच रहे | इसके बाद वे पुन भी अपनी लोकप्रियता के कारण सरपंच चुने गए थे | वे क्षेत्र की बड़ी पंचायतों में भी प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर कमजोर और निर्बल वर्ग को न्याय प्रदान करने में अपनी भूमिका अदा करते रहे | उनके निधन पर ठाकुर के के सिंह, गुड्डू सिंह, डॉ हाकिम सिंह, डॉ एन के उपाध्य व पारस आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है |






